नई दिल्ली। कोरोना काल में देश में बड़े बदलाव हुए हैं, इनमें भारतीय रेलवे द्वारा भी यात्रियों के लिए कई बदलाव किए गए हैं। भारतीय रलवे यात्रियों को सुरक्षित और आसान यात्रा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाईं जिससे यात्रा आसान हो सकी। भारतीय रेलवे ने सुविधाओं को बढ़ाने के क्रम में कई रूटों पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की है। अगर नई रूट पर चलने वाली आनारक्षित ट्रेनों की बात करें तो विशेष तौर पर दिल्ली से उत्तर प्रदेश के टूंडला तक, कानपुर सेंट्रल से टूंडला तक, कानपुर सेंट्रल से फफूंद तक और जम्मू-कश्मीर के बारामूला से बनिहाल तक और बारामूला जंक्शन से बडगाम तक इन सुविधाओं का विस्तार किया जारहा है।