
नई दिल्ली। अाॅल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) के आह्वान पर शुक्रवार से करीब 90 लाख ट्रक ऑपरेटर और 50 लाख बस ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। मुंबई समेत पूरे देश में बसों के हड़ताल पर रहने आम जनजीवन ठहर गया। बसों की हड़ताल से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों की हुई। मुंबई में बच्चों को बारिश के बीच पैदल स्कूल जाना पड़ा।