सेंसेक्स पैक में 30 में से 21 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं। एमएंडएम, टाइटन, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट और विप्रो टॉप गेनर्स थे। एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक टॉप लूजर्स थे। बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिका और भारत में महंगाई कम होने से बाजार को सहारा मिला है। हालांकि, उम्मीद की जा रही थी कि फेड 2024 में कम से कम दो बार ब्याज दर में कमी करेगा, लेकिन अमेरिका के केंद्रीय बैंक द्वारा स्पष्ट किया जा चुका है कि 2024 में ब्याज दर में एक ही बार कटौती होने की संभावना है। इस वजह से बाजारों में मिला-जुला कारोबार हुआ है।