30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी में ठगी हो जाए तो क्या करें? जानें पैसा वापस पाने का तरीका

Online Shopping Scam: ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान अगर आपके साथ ठगी हो जाए तो घबराएं नहीं। तुरंत बैंक, पेमेंट ऐप और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करें। जानें फ्रॉड की रकम वापस पाने के लिए क्या करना होगा।
3 min read
Google source verification
Identify Fake Shopping Website

Online Shopping में हुए फ्रॉड के पैसे वापस मिल सकते हैं। (फोटो-AI)

Cyber Crime Complaint: ऑनलाइन शॉपिंग आज के समय में बहुत व्यापक हो गई है। पहले जहां डिलीवरी होने में एक दो दिन का समय लगता था, अब कुछ ही घंटों में सामान को डिलीवर कर दिया जाता है। ऐसे में यह आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गई है। कपड़े, मोबाइल, ग्रॉसरी से लेकर लगभग हर जरूरी सामान लोग घर बैठे ऑनलाइन खरीद लेते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग से समय और मेहनत दोनों बचते हैं, लेकिन इसके साथ धोखाधड़ी का खतरा भी रहता है। कई मामलों में लोगों से पैसे लेने के बाद सामान भेजा ही नहीं जाता या फिर गलत, नकली या खराब प्रोडक्ट डिलीवर कर दिया जाता है। अगर आपके साथ भी ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड हो जाए, तो कुछ जरूरी कदम उठाकर पैसे वापस पाने की कोशिश की जा सकती है।

Online Shopping Scam क्या होता है?

ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम तब होता है, जब कोई फर्जी वेबसाइट या सेलर ग्राहक को झांसा देकर पैसे ले लेता है। इसमें कई तरह से धोखाधड़ी की जा सकती है। उदाहरण के लिए, पैसे लेने के बाद सामान डिलीवर नहीं किया जाता, नकली या खराब प्रोडक्ट भेज दिया जाता है या फिर फर्जी वेबसाइट बनाकर आकर्षक ऑफर दिखाकर लोगों से पेमेंट करा लिया जाता है।

Online Scam हो जाए तो तुरंत क्या करें?

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड का शिकार हो गए हैं, तो तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। जितनी जल्दी स्कैम जानकारी सही जगह दी जाएगी, उतना ही पैसा वापस मिलने का चांस बढ़ सकता है। इसलिए सबसे पहले अपनी ट्रांजैक्शन डिटेल्स चेक करें। जैसे ट्रांजैक्शन ID, ट्रांजैक्शन की तारीख, रकम, सामने वाले का अकाउंट या UPI ID और फ्रॉड से जुड़े सभी जरूरी सबूत अपने पास रखें। इसके बाद तुरंत अपने बैंक या पेमेंट ऐप के कस्टमर सपोर्ट से संपर्क करें। अगर आपने Google Pay या PhonePe जैसे ऐप से पेमेंट किया है, तो वहां भी ट्रांजैक्शन को फ्रॉड के तौर पर रिपोर्ट करें।

यदि कार्ड से पेमेंट किया है तो उसे ब्लॉक कराएं। इससे यदि स्कैमर के पास आपका डेटा और कार्ड डिटेल चली गई है तो आगे कार्ड से कोई और ट्रांजैक्शन होने का खतरा कम हो सकता है। इसके बाद जिस वेबसाइट या सेलर से आपने खरीदारी की थी, उसके खिलाफ भी शिकायत करें। इसके साथ ही ऑर्डर की रसीद, ट्रांजैक्शन की जानकारी, स्क्रीनशॉट, मैसेज और दूसरे जरूरी सबूत सुरक्षित रखें।

ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड की शिकायत कहां करें?

ऑनलाइन फ्रॉड होने पर आप नेशनल साइबर क्राइम के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यहां 'Report Other Cyber Crime' या 'Report Financial Fraud' का विकल्प चुनकर शिकायत दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा आप 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी तुरंत ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत कर सकते हैं।

फ्रॉड का पैसा वापस कैसे मिल सकता है?

अगर आपने फ्रॉड का पता चलते ही समय पर शिकायत कर दी है, तो मामला बैंक और साइबर सेल तक पहुंच सकता है। अगर फ्रॉड की रकम अभी तक निकाली नहीं गई है और वह संबंधित अकाउंट में मौजूद है, तो उसे फ्रीज किया जा सकता है। इसके बाद तय प्रक्रिया पूरी होने पर पैसा वापस मिलने की संभावना रहती है। हालांकि, शिकायत करने में देरी होने पर पैसा वापस मिलना मुश्किल हो सकता है। इसकी वजह यह है कि स्कैम करने वाले लोग अक्सर रकम मिलने के तुरंत बाद उसे निकाल लेते हैं। इसलिए ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड होने पर सबसे जरूरी बात है कि फ्रॉड का पता चलते ही तुरंत बैंक, पेमेंट ऐप और साइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्ट करें।