पेट्रोल और डीजल के दाम में नहीं हुआ बदलाव
आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी में देश के लोगों को बड़ी राहत दी गई है। आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में वो ही दाम लागू रहेंगे जो मंगलवार को लागू थे। यानी लोगों को नई दिल्ली में 71.17, कोलकाता में 73.24, मुंबई में 76.78 और चेन्नई में 73.87 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल के दाम चुकाने होंगे। अगर डीजल की बात करें तो नई दिल्ली में 66.20, 67.96, 69.36 और 69.97 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे।