दुनिया की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) ने भारत में भी कर्मचारियों की छंटनी कर रही है, जिसके लिए उसने वोलेंटरी सेपरेशन प्रोग्राम (VSP) किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेजन की योजना दुनियाभर में 18,000 से अधिक कर्मचारियों की संख्या कम करना है, जिसमें भारत के लगभग 1 हजार कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके बारे में Amazon के कर्मचारियों ने कर्मचारियों के कल्याणकारी संगठनों और नैसेंट इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्पलाई सीनेट (NITES) की शिकायत के बाद श्रम कार्यालय ने एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में अमेजन और यूनियन के प्रतिनिधियों को दोपहर 3 बजे आयुक्त ऑफिस में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।