इस खाते में बैंक की ओर से ग्राहकों को 20 लाख रुपये तक का फ्री बीमा की सुविधा दी गई है। खाते में 10 हजार से लेकर 25 हजार प्रति माह तक की सैलरी वालों को सिल्वर कैटेगिरी में रखा गया है। इसके साथ 25001 रुपये से लेकर 75000 वालों को गोल्ड की कैटेगिरी में रखा गया है। वहीं 75001 रुपये से लेकर 150000 रुपये वालों को प्रीमियम वर्ग में रखा गया है। वहीं, इससे ज्यादा यानी 150001 रुपये से अधिक सैलरी वालों को प्लैटिनम वर्ग में रखा है।