31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Subway की भारतीय फ्रेंचाइजी खरीद रेस्टोरेंट बिजनेस में कदम रखेंगे मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) दुनिया की सबसे बड़ी रेस्टोरेंट चेन कंपनी सबवे इंक (Subway Inc) से भारतीय फ्रेंचाइजी खरीदने की तैयारी कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 2 Aug 2021, 4:50 PM IST

mukesh ambani

mukesh ambani

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) जल्दी ही रेस्टोरेंट सर्विस के बिजनेस में अपने कदम रख सकती है। वर्तमान में कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी रेस्टोरेंट चेन कंपनी सबवे इंक (Subway Inc) से भारतीय फ्रेंचाइजी खरीदने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह डील 1500 से 1900 करोड़ रुपए में पूरी होने की संभावना है। यदि दोनों कंपनियों के बीच यह डील फाइनल होती है तो रिलायंस इडंस्ट्रीज इस सेगमेंट में पहले से मौजूद टाटा ग्रुप की स्टारबक्स के साथ-साथ अन्य बड़े प्लेयर्स से सीधा मुकाबला करेगी।

उल्लेखनीय है कि अभी सबवे ने कॉस्ट कटिंग करने के लिए रिस्ट्रक्चरिंग पर ध्यान दे रही हैं। ऐसे में कंपनी भारतीय बिजनेस को ऐसे स्थानीय पार्टनर्स के साथ मिल कर चलाना चाहती है जो इन स्टोर्स को चला सकें हालांकि मालिकाना हक उनका नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी खबर, GST Return फाइल करने के नियमों में हुआ बदलाव

क्या है सबवे इंक
अमरीका की सबसे बड़ी सिंगल ब्रांड रेस्टोरेंट चेन कंपनी Subway Inc फ्रेंचाइजी मॉडल पर काम करती है। इसके तहत रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी दी जाती है। फ्रेंचाइजी से होने वाले मुनाफे में कंपनी अपना हिस्सा लेती है। कंपनी ने भारत में अपना पहला ऑपरेशन वर्ष 2001 में स्टार्ट किया था। अभी कंपनी इंडियन मार्केट में लगभग छह फीसदी हिस्सेदारी रखती है। वर्तमान में एक भारतीय कंपनी लाइट बाइट फूड्स सबवे के बिजनेस को मैनेज कर रही है। यह कंपनी हर फ्रेंचाइजी पर लगभग आठ फीसदी मुनाफा लेती है।

यह भी पढ़ें : जानिए किस बैंक में FD पर मिल रहा है कितना ब्याज, ऐसे बचाएं ब्याज पर लगने वाला टैक्स

भारतीय मार्केट में बढ़ेगी प्रतियोगिता
यदि रिलायंस के साथ यह डील हो जाती है तो रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल यूनिट को पूरे भारत में लगभग 600 सबवे स्टोर मिलेंगे। ऐसे में इस सेक्टर में भारत में पहले से मौजूद लीडर्स को कड़ी टक्कर मिल सकती है और काफी कुछ वैसा ही माहौल देखने को मिल सकता है जैसा कि JIO लॉन्चिंग की घोषणा के बाद टेलीकॉम सेक्टर में देखने को मिला था।

रिलायंस रिटेल के जरिए फैलाएगी बिजनेस
रिलायंस ग्रुप रिटेल सेक्टर में काफी अच्छा कारोबार कर रहा है। ग्रुप ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रासरी बिजनेस तथा लाइफस्टाइल में अपनी अच्छी साख बना ली है। सबवे की फ्रेंचाइजी खरीदने के बाद रिलायंस ग्रुप रेस्टोरेंट बिजनेस में भी अग्रणी बन जाएगा।