सेबी ने इन आरोपों की जांच करने के बाद पाया कि उत्पल सेठ और राकेश झुनझुनवाला को पहले से ही एपटेक में होने वाली कार्रवाई की जानकारी थी। उन्होंने कई अन्य आवेदकों को भी इसकी जानकारी दी और इस जानकारी के आधार पर राकेश झुनझुनवाला, रेखा झुनझुनवाला, राजेशकुमार झुनझुनवाला, सुशीला देवी गुप्ता, सुधा गुप्ता और उष्मा सेठ सुले ने एपटेक के शेयरों को खरीद लिया।