28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

208 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी गिरकर 7610.5 पर बंद

शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार 6 दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगने के बाद शुक्रवार को फिर से बाजार में बिकवाली हावी रही। अमेरिकी बाजारों के बढ़त पर बंद होने के बावजूद शुक्रवार को एशियाई बाजारों में दबाव नजर आया। 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Jyoti Kumar

Dec 11, 2015

शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार 6 दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगने के बाद शुक्रवार को फिर से बाजार में बिकवाली हावी रही। अमेरिकी बाजारों के बढ़त पर बंद होने के बावजूद शुक्रवार को एशियाई बाजारों में दबाव नजर आया।

एशियाई बाजारों में जापान के बाजार को छोड़ सभी प्रमुख शेयर बाजारों में 0.2-1.25 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। यही वजह है कि शुक्रवार को घरेलू बाजारों में भी कमजोरी नजर आई। गिरावट के इस माहौल में सेंसेक्स 25,000 के नीचे फिसल गया, तो निफ्टी ने भी 7,600 के नीचे गोता लगाया। अंत में सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1 फीसदी तक गिरकर बंद हुए हैं।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली है। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.8 फीसदी गिरकर 12,800 के स्तर पर बंद हुआ है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 11,200 के के बेहद करीब आकर बंद हुआ है।

sensex

बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 208 अंक यानि 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 25,044.5 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 73 अंक यानि करीब 1 फीसदी की कमजोरी के साथ 7,610.5 के स्तर पर बंद हुआ है। शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,930.43 का निचला स्तर छुआ, तो निफ्टी 7,575.3 तक गिर गया था।