कितना गिर सकता है बाजार?
जियोजीत फाइनेंशियल के रिसर्च हेड के विजयकुमार ने कहा, ऊच्च स्तर से 1० से 12% करेक्शन को हेल्दी माना जाता है और यह अच्छे स्टॉक्स की खरीदारी का मौका देता है। मौजूदा हालात जिस तरह के हैं उनमें अभी सभी सेक्टर्स में गिरावट आ सकती है। चाहे वो रियल्टी, ऑटो, टेक, पावर, आइटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, बैंक हो या ऑयल एंड गैस शेयर हों। फार्मा ऐसा सेक्टर है जो स्थिर दिख सकता है। जिन स्टॉक्स का बैलेंसशीट और अर्निंग कमजोर है, उन्हें बेचने में देरी नहीं करें। बीयर मार्केट में इन्हीं पर सबसे अधिक मार पड़ती है।