6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनिया के सबसे कमाऊ 10 एक्टर्स में शाहरुख और अक्षय भी शामिल

रोमांस किंग शाहरुख खान और एक्शन स्टार अक्षय कुमार ने कमाई के मामले 2016 में 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 27 Aug 2016, 6:59 PM IST

SRK Akshay

SRK Akshay

नई दिल्ली । दुनिया में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले एक्टर्स की रैंकिंग में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी जगह बनाई है। लिस्ट में ड्वेन जॉनसन पहले नंबर पर और चीनी एक्शन स्टार जैकी चान दूसरे नंबर पर हैं। वहीं पिछले साल टॉप पर रहे रॉबर्ट डाउनी जूनियर इस बार बड़ी गिरावट के साथ आठवें नंबर पर शाहरुख के साथ पहुंच गए हैं।

महिला-पुरुष का अंतर अब भी बड़ा
फोर्ब्स ने हॉलीवुड एक्टर्स की कमाई में महिला-पुरुषों के बीच का बड़ा अंतर भी बताया है। दुनिया की सबसे ज्यादा कमाने वाली अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस को 2016 में 4.6 करोड़ डॉलर मिले हैं, जो ड्वेन जॉनसन की तुलना में करीब 1.85 करोड़ डॉलर कम है। रिपोर्ट के मुताबिक 2 करोड़ डॉलर से ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं की संख्या 20 है, जबकि ऐसी अभिनेत्रियों की संख्या सिर्फ चार ही है। फोर्ब्स की इस रैंकिंग में

शाहरुख-अक्षय ने लगाई डबल सेंचुरी
रिपोर्ट के अनुसार रोमांस किंग शाहरुख खान और एक्शन स्टार अक्षय कुमार ने कमाई के मामले 2016 में 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है। इस दौरान जहां शाहरुख ने करीब 221.22 करोड़ रुपए कमाए हैं, वहीं अक्षय ने 207.81 करोड़ रुपए कमाए हैं।

दोगुनी हुई जॉनसन की कमाई
रेसलर से एक्टर बने 44 साल के ड्वेन जॉनसन ने 2015 की तुलना में दोगुनी कमाई कर ली है। 2016 में उन्होंने 6.45 करोड़ डॉलर कमाए। इसमें उनकी एक्शन-कॉमेडी फिल्म सेंट्रल इंटेलीजेंस का योगदान बेहद अहम है। रेसलिंग करियर में उन्हें 'द रॉक' के नाम से पहचाना जाता था।

फोर्ब्स के ये अनुमान फिल्मों, टीवी और कमर्शियल एंडोर्समेंट से टैक्स और मैनेजमेंट की फीस चुकाने के पहले हुई कमाई के हैं...
अभिनेताकमाई (करोड़ डॉलर में)
ड्वेन जॉनसन6.45
जैकी चान6.10
मैट डेमन5.50
टॉम क्रूज5.30
जॉनी डेप4.80
बेन एफलेक4.30
विन डीजल3.50
शाहरुख खान3.30
रॉबर्ट डाउनी जूनियर3.30
अक्षय कुमार3.10