10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्माने लगा टाटा समूह विवाद, दोनों पक्षों ने ली अदालत की शरण, एक दूसरे के खिलाफ दायर की कैविएट

टाटा समूह ने सोमवार को मिस्त्री को टाटा सन्स के अध्यक्ष पद से हटा दिया था। रतन टाटा को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 25 Oct 2016, 10:17 PM IST

टाटा समूह ने टाटा सन्स के अध्यक्ष सायरस मिस्त्री के निर्वासन विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय, बम्बई उच्च न्यायालय और राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण में कैविएट दायर की है।

टाटा समूह ने दायर कैविएट में इन अदालतों से आग्रह किया है कि वे साइरस मिस्त्री के पक्ष में कोई भी आदेश जारी करने से पहले उसका भी पक्ष सुनें। इस बीच एक अन्य सूत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार मिस्त्री ने भी टाटा समूह के अंतरिम अध्यक्ष रतन टाटा और दोराबजी टाटा ट्रस्ट के खिलाफ कंपनी लॉ बोर्ड में कैविएट दायर की है।

गौरतलब है कि टाटा समूह ने सोमवार को मिस्त्री को टाटा सन्स के अध्यक्ष पद से हटा दिया था। रतन टाटा को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है।