29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगा होने जा रहा है आपका टर्म इंश्योरेंस, देना पड़ेगा ज्यादा प्रीमियम

- री-इंश्योरेंस कंपनियोंने 40 प्रतिशत तक बढ़ाईं अंडरराइटिंग दरें ।- बीमा प्रीमियम की नई दरें दिसंबर से लागू हो सकती हैं।- कोरोना महामारी से लोगों की आकस्मिक मौत के कारण बीमा कंपनियों पर वित्तीय बोझ बढ़ा है।- इस साल अंडरराइटिंग दरें दूसरी बार बढ़ाई गई हैं। मार्च में दरें 4 से 5 फीसदी बढ़ाई गई थीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 2 Oct 2021, 10:49 AM IST

महंगा होने जा रहा है आपका टर्म इंश्योरेंस, देना पड़ेगा ज्यादा प्रीमियम

महंगा होने जा रहा है आपका टर्म इंश्योरेंस, देना पड़ेगा ज्यादा प्रीमियम

नई दिल्ली । टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम महंगा होने के आसार हैं। बीमा कंपनियां टर्म इंश्योरेंस के प्रीमियम में 25 से 30 फीसदी बढ़ोत्तरी करने की तैयारी में हैं। भारतीय बीमा बाजार की सबसे बड़ी री-इंश्योरेंस कंपनी म्यूनिख री ने टर्म इंश्योरेंस के लिए अंडरराइटिंग दरें 40 फीसदी तक बढ़ा दी हैं। इस वजह से देश में टर्म इंश्योरेंस महंगा हो सकता है। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बीमा प्रीमियम की नई दरें दिसंबर से लागू हो सकती हैं।

दूसरी बार बढ़ाई अंडरराइटिंग दरें : इस साल अंडरराइटिंग दरें दूसरी बार बढ़ाई गई हैं। मार्च में दरें 4 से 5 फीसदी बढ़ाई गई थीं। वहीं, पिछले साल जून में इसमें 20 से 25 फीसदी की भारी बढ़ोत्तरी की गई थी।

चार से पांच गुना दावे मिले -
जीवन बीमा कंपनियों को पिछले वित्त वर्ष की तुलना में चालू वित्त वर्ष में कोविड से संबंधित मौतों के चार से पांच गुना अधिक क्लेम मिले हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। कोरोना महामारी से लोगों की आकस्मिक मौत के कारण बीमा कंपनियों पर वित्तीय बोझ बढ़ा है।

इस वजह से बढ़ जाएगा प्रीमियम -
इंश्योरेंस अंडरराइटिंग रेट के आधार पर इंश्योरेंस कंपनियां प्रीमियम तय करती हैं। अंडरराइटिंग में जितना जोखिम होगा, प्रीमियम उतना ही महंगा हो सकता है। कोरोना महामारी के चलते जोखिम बढ़ा है। इसलिए कंपनियों का कहना है कि उनके पास प्रीमियम बढ़ाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।