संकटग्रस्त Edtech स्टार बायजू (Byju's) ने अपने संस्थापक को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद से हटाने के शेयरधारकों के शुक्रवार के फैसले का विरोध किया है। कंपनी ने कहा कि शेयरधारकों की बैठक में लिए गए प्रस्ताव अमान्य थे, क्योंकि उसके संस्थापक उपस्थित नहीं थे। बायजू (Byju's) ने कहा कि हाल ही में संपन्न असाधारण आम बैठक के दौरान पारित प्रस्ताव, जिसमें चुनिंदा शेयरधारकों के एक छोटे समूह ने भाग लिया अमान्य और अप्रभावी हैं। कंपनी ने कहा कि वैध कोरम बनाने के लिए कम से कम एक संस्थापक-निदेशक को बैठक में भाग लेना चाहिए, लेकिन यह पूरा नहीं हुआ। दरअसल बायजू रवींद्रन, उनकी पत्नी या उनके भाई में से कोई भी मीटिंग में उपस्थित नहीं था। एक बयान में कहा गया है कि इससे बैठक में लिए गए प्रस्ताव अमान्य और निरर्थक हो जाते हैं।