19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / GOOGLE की ये SERVICE होने जा रही बंद, कर लीजिए डेटा सुरक्षित वरना उड़ जाएगा सारा DATA

GOOGLE की ये SERVICE होने जा रही बंद, कर लीजिए डेटा सुरक्षित वरना उड़ जाएगा सारा DATA

गूगल अपनी Google Play Music को बंद करने जा रहा है करिए फटाफट अपना डेटा सुरक्षित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 19 Feb 2021, 8:38 PM IST

Google Play Music

Google Play Music

नई दिल्ली: Google सर्च इंजन से शुरुआत करने के बाद दुनिया में एक बहुत बड़ी कंपनी बन गई है गूगल ने आपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाते हुए कई सर्विसेज शुरू की जिसके दुनिया में कई मिलियन यूज़र हैं लेकिन समय के साथ गूगल अपनी सर्विस को नया-नया रूप देता जा रहा है, इसके लिए गूगल कई पुरानी सर्विस को बंद करता जा रहा है। ऐसे ही गूगल अपनी Google Play Music को बंद करने जा रहा है। चिंता की बात यह है कि इस सर्विस से जुड़ा सभी डेटा सरवर से डिलीट कर दिया जाएगा। तो देर मत करिए फटाफट अपना डेटा सुरक्षित।

GOOGLE ने यह सर्विस करदी है बंद

बीते साल दिसंबर के महीने में Google की एक खास सर्विस Play Music बंद हो गई है। इससे संबंधित जानकारी गूगल ने यूजर्स को पहले ही दी थी, अब वह समय आ गया है जब यूजर्स को नातो यह सर्विस मिलेगी और नाही उनका डेटा इसमें सुरक्षित रहेगा।

कब डिलीट होगा डेटा?

अभी तक जो जानकारी है उसके मुताबिक Google के द्वारा पहले ही जानकारी दी गई है कि यह सर्विस भर बंद नहीं हो रही है बल्कि सर्वर से पूरा डेटा भी डिलीट कर दिया जाएगा। यही वजह है कि पहले से सभी यूजर्स को जानकारी दी गई है कि 24 फरवरी, 2021 के बाद Play Music से पूरा डेटा हटा लिया जाएगा। साफ है आने वाले समय में इस सर्विस के यूजर्स को इस प्लेटफॉर्म से उनका डेटा कभी नहीं मिल पाएगा।

किस तरह का डेटा हो सकता है खत्म

आपको बतादें बड़ी संख्या में यूजर्स ने अपनी म्यूजिक लाइब्रेरी, हिसाब और म्यूजिक फाइल्स को Play Music में सेव कर रखा है लेकिन 24 फरवरी के बाद आपको इस सर्विस से जुड़ा डेटा कभी नहीं मिल पाएगा।

PLAY MUSIC के बदले है YOUTUBE MUSIC

प्राप्त जानकारी के मुताबिक Google अपने Play Music को YouTube Music में रिप्लेस कर दिया है। ऐसे में सभी Play Music यूजर्स और उनका डेटा भी YouTube Music में माइग्रेट किया जाने वाला है।