2019 में जब Vande Bharat Train शुरू हुई थी तो हल्ला मचा था कि Indian Railways अब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेन से सफर कराएगा। लेकिन आंकड़े कुछ और बानगी बयां कर रहे हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल में राज्यसभा में बताया है कि Vande Bharat Train की डिजाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है और ऑपरेटिंग स्पीड 160 किमी प्रति घंटा। लेकिन 2020-21 जहां इनकी औसत स्पीड 84.48 किमी प्रति घंटा थी, वहीं 2023-24 में यह घटकर 76.25 किमी प्रति घंटा हो गई। मतलब, यात्री जिस स्पीड से वंदे भारत ट्रेन से सफर करने का किराया भर रहे हैं, उसमें आधी रफ्तार में ही यात्रा करने को मिल रही है।