उन्होंने कहा कि पहले यह समझा जा रहा था कि इस तरह की परिस्थितियों को आसानी से काबू में कर लिया जाएगा। मगर दुनिया शायद इस तरह के खतरे से निपटने को तैयार नहीं थी। उन्होंने कहा कि परमाणु, रासायनिक, जैविक और साइबर खतरे को तो दुनिया ने समझा, मगर इस महामारी को लेकर समाज पूरी तरह से सजग नहीं था।