
You can get employment through work from home with Digital Gabbar
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण बदलते परिवेश में ई-लर्निंग, फ्रीलासिंग, वर्क फ्रॉम होम और डिजिटल सेवाएं आम जिंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं। हालांकि इस महामारी के दौर में बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार भी हुए हैं। ऐसे में ऑनलाइन माध्यम द्वारा लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं। बात करे डिजिटल मार्केटिंग से सम्बंधित रोजगार की तो कुछ सालों में इसमें काफी ज्यादा इजाफा हुआ है। लेकिन सबसे बड़ी मुश्किल तब होती है जब आपको कुछ अच्छा मार्गदर्शन नहीं मिलता है।
लॉकडाउन में बनाई थी यह वेबसाइट
डिजिटल मार्केटिंग के नाम से बहुत से कोचिंग संस्थान कार्यरत हैं, जो बेहतर से बेहतर शिक्षा का दावा करते हैं। लेकिन उनकी मोटी रकम वाली फीस बीच में आ जाती है। अपनी डिजिटल मार्केटिंग के स्किल को बेहतर करने के लिए आज हम आपको ऐसे ही एक वेबसाइट के बारे मे बताने जा रहे है। Digital Gabbar नाम की ये वेबसाइट रोहित मेहता के द्वारा 2020 में lockdown के दौरान बनाया गया था। जिसका उद्देश्य डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी जानकारी लोगों तक साझा करना है।
हिंदी और इंग्लिश में उपलब्ध है यह वेबसाइट
डिजिटल गब्बर हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओ में उपलब्ध है। आज तक डिजिटल मार्केटिंग इंग्लिश में बताती या पढ़ाई जाती थी। मगर डिजिटल गब्बर के माध्यम से ये हिंदी भाषा में संभव हो रहा है। रोहित मेहता बिहार, पटना से तालुक रखते हैं। आईटी से डबल डिग्री धारक रोहित मेहता पिछले 10 सालों से डिजिटल मार्केटिंग और आईटी में अपना नाम कमा चुके है। वह छह ई-बुक्स भी लिख चुके हैं। उन्होंने 2021 में Indian gabbar के नाम से एक नई वेबसाइट शुरू की है, जिसका उद्देश्य उन छोटे-छोटे startup और उद्यमियों को बढ़ावा देना है, जो लोगों की नजरों में नहीं आ पाते।
Updated on:
1 Aug 2021, 11:38 PM IST
Published on:
1 Aug 2021, 11:37 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.