13 नंबर का हो गया मोबाइल नंबर: दूरसंचार विभाग ने एक जुलाई से 13 अंकों का मोबाइल नंबर देने की मंजूरी दे दी है। अब यदि आप नया नंबर खरीदेंगे तो आपको 13 अंकों की नंबर मिलेगा। इस संबंध में दूरसंचार विभाग ने सभी कंपनियों को निर्देश दे दिए हैं। दरअसल, मशीन टू मशीन सेवाओं को और मजबूत करने के लिए दूरसंचार विभाग ने यह कदम उठाया है।