2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेरोजगार हैं तो ना हों परेशान, गूगल देगा नौकरी

गूगल ने जॉब सर्च के लिए नया फीचर ऑप्‍शन शुरू कर दिया है। इससे युवा प्रोफेशनल्‍स को नौकरी तलाश करने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

2 min read
Google source verification
google job

Google Job Search

नई दिल्‍ली। बढ़ती बेरोजगारी को लेकर देश का युवा काफी परेशान हैं। कई जगहों पर धक्‍के खाने के बावजूद युवाओं को एक अदद नौकरी के लिए तरसना पड़ रहा है। लेकिन अब आपको नौकरी के लिए भागदौड़ करने की कोई जरुरत नहीं है। अगर आपके पास लैपटॉप या मोबाइल है तो गूगल आपको नौकरी देने के लिए तैयार बैठा है। कैसे? आइए अभी आपको बता देंते हैं।

गूगल का नया फीचर देगा नौकरी
गूगल ने जॉब सर्च के लिए नया फीचर ऑप्‍शन शुरू कर दिया है। इससे युवा प्रोफेशनल्‍स को नौकरी तलाश करने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। कंपनी ने इसके लिए कई जॉब एजेंसियों से साझेदारी कर ली है। इस फीचर की मदद से न सिर्फ नौकरी ढूंढी जा सकेगी बल्कि अलग-अलग पोर्टल पर जॉब के लिए आवेदन करने में भी मदद मिलेगी। दिल्ली में आयोजित पत्रकार वार्ता में गूगल इंडिया के उपाध्‍‍‍‍‍यक्ष राजन आनंदन ने बताया कि लोग जॉब ढूंढ़ने के लिए गूगल सर्च पर आते हैं। पिछले साल की चौथी तिमाही में गूगल पर जॉब सर्च फीचर में 45 फीसदी की बढ़ोतरी दिखी थी।

जॉब सर्च करने का तरीका
गूगल सर्च में जैसे ही जॉब्‍स नियर मी या सेम तरीके के कीवर्ड सर्च करेंगे तो गूगल का एक नया डैशबोर्ड खुल जाएगा। जहां पर जॉब की लिस्‍ट देखी जा सकेगी। जहां पर एक क्लिक कर नौकरी के लिए आवेदन किया जा सकेगा। जॉब वेकेंसी के लिए क्लिक करते ही सामने कई ऑप्शन दिखाई देंगे। सबसे पहले जॉब के बारे में लिखा होगा, योग्यता के बारे में जानकारी का पता चलेगा, किस वेबसाइट पर है इसकी जानकारी भी होगी। सेव का ऑप्शन दबाना जरूरी है। ताकि आप इसे बाद में भी देख सकें। अप्लाई पर क्लिक करते वेबसाइट खुल जाएगी, जहां जॉब पोस्ट की गई है। गूगल ने पिछले साल भारत में अपने जॉब सर्च फीचर लॉन्च करने की घोषणा अपने वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस में की थी। इसमें लोकेशन, स्किल, एंप्लायर और जॉब पोस्टिंग की तारीख जैसे कई फिल्टर्स हैं जिनके आधार पर रिजल्ट मिलेगा। इसके अलावा गूगल नियोक्ता (एंप्लायर) कंपनी को रेटिंग भी देगा।