नई दिल्ली। टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर देशवासियों के लिए एक नया और शानदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत टाटा पावर देशवासियों को मुफ्त बिजली के साथ कमाई करने का मौका दे रही है। टाटा पावर के इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपके पास आपके घर की छत होना जरूरी है। टाटा पावर ने यह योजना ' आपकी छत बन सकती है आपका सेविंग अकाउंट' नारे का साथ लॉन्च की है। इस ऑफर के तहत टाटा पावर आपको सोलर पैनल लगाने में पूरी मदद करेगी, साथ ही इसके रखरखाव का पूर खयाल रखेगी। इस ऑफर के लाभ लेने के लिए आप टाटा पावर की सहायक कंपनी टाटा सोलर से संपर्क कर सकते हैं।