24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबरदस्त अंदाज में होगी नई Mahindra Scorpio की एंट्री, इस महीने लॉन्च होगी SUV

New Mahindra Scorpio में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं जो कि इसे मौजूदा मॉडल से बिल्कुल अलग बनाते हैं। इसे दो नए तरह के सनरूफ के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। शुरुआत में कंपनी स्टैंडर्ड साइज सनरूफ ही देगी, लेकिन बाद में इसे पैनारोमिक सनरूफ के साथ पेश किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashwin Tiwary

•

Updated: 27 Mar 2022, 8:33 PM IST

sunroof-mahindra_scorpio-amp.jpg

प्रतिकात्मक तस्वीर: New Mahindra Scorpio

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा जल्द ही घरेलू बाजार में अपनी मशहूर एसयूवी Mahindra Scorpio के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई स्कॉर्पियो को कंपनी जून महीने में बिक्री के लिए पेश कर सकती है। हाल के दिनों में इस एसयूवी को कई अलग-अलग मौकों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। जिसमें इससे जुड़ी तमाम जानकारियां सामने आई हैं।

बताया जा रहा है कि, नई स्कॉर्पियो फाइनल स्टेज तक पहुंच चुकी है और इसका प्रोडक्शन रेडी मॉडल तकरीबन लॉन्च के लिए तैयार भी है। नेक्स्ट जेनरेशन Mahindra Scorpio में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं जो कि इसे मौजूदा मॉडल से बिल्कुल अलग बनाते हैं। इसे दो नए तरह के सनरूफ के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। शुरुआत में कंपनी स्टैंडर्ड साइज सनरूफ ही देगी, लेकिन बाद में इसे पैनारोमिक सनरूफ के साथ पेश किया जाएगा।

यह भी पढें: नितिन गडकरी ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक कार, 1359Km की रेंज और कीमत है इतनी

ये भी ख़बर आ रही है कि कंपनी नई स्कॉर्पियो को मौजूदा मॉडल के साथ बिक्री के लिए उतार सकती है। ऐसा होंडा कार्स इंडिया के द्वारा किया भी जा चुका है। होंडा अपनी मशहूर सेडान कार सिटी के फोर्थ और फिफ्थ दोनों जेनरेशन मॉडल की एकसाथ बिक्री करती है। रिपोर्ट्स की माने तो ये एसयूवी जबरदस्त मेकओवर के साथ आ रही है। इसमें पारंपरिक अपराइट स्टायलिंग तो दी गई है, लेकिन इसमें शार्प लुकिंग हेडलैंप को क्रोम से सजाया गया है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट्स में LED प्रोजेक्टर सेट-अप भी देखने को मिल सकता है, हालांकि लोअर वेरिएंट को हाइलोजन लैंप के साथ पेश किया जा सकता है।

साइज की बात करें तो वास्तव में, नई एसयूवी पुराने मॉडल से काफी बड़ी है। स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि, इसमें मस्कुलर स्टांस, मजबूत कैरेक्टर लाइन, विंडो लाइन में किंक, साइड-हिंगेड रियर डोर और वर्टिकल टेल-लैंप्स दिए जा रहे हैं। इसके एक्सटीरियर को स्पोर्टी लुक दिया गया है, जो कि युवाओं को बेशक पसंद आएगा।

नई Scorpio की इंजन क्षमता और पावर:

महिंद्रा ने नई स्कॉर्पियो को एक अपडेटेड लैडर फ्रेम चेसिस पर तैयार किया है जो नई Thar में भी देखने को मिलता है। ऐसा माना जा रहा है कि ये एसयूवी थार से ही पॉवरट्रेन भी साझा कर सकती है। नई स्कॉर्पियो 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन विकल्पों के साथ आने की उम्मीद है। महिंद्रा द्वारा दोनों इंजनों पर मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स की पेशकश किया जाता है। इतना ही नहीं, इसके टॉप वेरिएंट में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी देखा जा सकता है।