20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahindra Thar 5-Door सनरूफ के साथ टेस्टिंग के दौरान आई नजर! जानिए कब होगी लॉन्च

बढ़ती डिमांड को ध्यान में रखते हुए Mahindra नई 5 door Thar लेकर आ रही है। हाल ही में Mahindra Thar 5-Door को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया था। लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि नए मॉडल में सिंगल-पैन सनरूफ और रिमूवेबल पैनल के साथ हार्ड टॉप वैरिएंट मिल सकता है।

2 min read
Google source verification
MAHINDRA THAR 5

Mahindra Thar 5-Door: जब साल 2020 में Mahindra ने नई Thar को लॉन्च किया था तो शायद ही किसी ने सोचा होगा कि ये SUV इतनी बड़ी हित भी हो सकती है। लॉन्च होते ही लोगों ने इसके हाथों-हाथ खरीद लिया और नौबत यहां ता आ गई कि इस गाड़ी पर इस समय लंबी वेटिंग चल रही हैं। जीहां लॉन्च होने के 2 साल बाद भी इस कार की वेटिंग 6 महीने तक की है। अब इसकी बढ़ती डिमांड को ध्यान में रखते हुए Mahindra नई 5 door Thar लेकर आ रही है।

हाल ही में Mahindra Thar 5-Door को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया था। लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि नए मॉडल में सिंगल-पैन सनरूफ और रिमूवेबल पैनल के साथ हार्ड टॉप वैरिएंट मिल सकता है। अभी मौजूद 3 डोर वाली महिंद्रा थार में सनरूफ की सुविधा नहीं है।

नई Mahindra Thar 5-door मौजूद Scorpio-N के लैडर-फ्रेम चेसिस पर बेस्ड होगी, जो सॉलिड स्टील से बनी है। नई Mahindra Thar SUV मौजूदा 3-डोर वाली से लंबी और स्कॉर्पियो-एन से छोटी होगी। इसके साथ ही अपकमिंग थार में Mahindra Scorpio-N के तरह पेंटालिंक रियर सस्पेंशन होने की भी संभावना है। उंचाई और चौड़ाई के मामले में 5-Door Thar पुराने मॉडल की तरह ही होगी। इसके साथ ही सेकंड-रो में स्पेस बढ़ाने के लिए व्हीलबेस को बढ़ाया जाएगा और इसे 6 या 7 सीटर कैपेसिटी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Royal Enfield Super Meteor 650 भारत में हुई पेश, जानिए इसके ताकतवर इंजन से लेकर फीचर्स के बारे में

फीचर की बात करें तो इस SUV में कई शानदार सुविधाएं मिल जाएंगी जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, मल्टीपल एयरबैग और रियर पार्किंग शामिल है।नई Mahindra Thar 5-Door SUV में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन ऑप्शन मिल सकता है।

आपको बता दें,यही इंजन 3-डोर वाली थार को भी पॉवर देता है। इसके साथ ही एक्स्ट्रा पॉवर और टॉर्क जेनरेट करने के लिए मोटर्स को ट्यून किए जाने की संभावना है। Mahindra Thar 5-Door में मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।Thar 5-Door मॉडल को Auto Expo 2023 में पेश किया जा सकता है