25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Automobile / Car / अक्षय कुमार के पास हैं ऐसी खास कारें, जिन्हें खरीदना सलमान खान के लिए भी है नामुमकिन

अक्षय कुमार के पास हैं ऐसी खास कारें, जिन्हें खरीदना सलमान खान के लिए भी है नामुमकिन

हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड सुपरहिट हुई है और आज हम आपको उनके लग्जरी कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 9 Sep 2018, 9:26 AM IST

akshay with cars

अक्षय कुमार के पास हैं ऐसी खास कारें, जिन्हें खरीदना सलमान खान के लिए भी है नामुमकिन

बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेता अक्षय कुमार आज अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 9 सितंबर,1967 को जन्में अक्षय कुमार ने 1991 में फिल्म सौगंध से अपने करियर की शुरुआत की और उसके बाद खिलाड़ी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, मोहरा, ये दिल्लगी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, खिलाड़ियों के खिलाड़ी, इंटरनेशनल खिलाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, संघर्ष, जानवर, हेरा फेरी, धड़कन, अजनबी, आवारा पागल दीवाना, मुझसे शादी करोगी, गरम मसाला, एक रिश्ता, आंखें, बेवफा और वक्त जैसी फिल्मों में काम किया है। आज हम Akshay Kumar के जन्मदिन के मौके पर आपको उनके लग्जरी कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।

रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue)
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 5 लीटर का वी-8 सुपरचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 544 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.7 करोड़ रुपये है।

बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर (Bentley Continental Flying Spur)
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 6.0 लीटर का वी-8 इंजन दिया गया है जो कि 616 बीएचपी की पावर और 800 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 5 सीटर वाली ये कार 12.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.4 करोड़ रुपये है।

पोर्श कायेन (Porsche Cayenne)
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 4.8 लीटर का वी8 टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 500 बीएचपी की पावर और 700 एनएम का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है।

रोल्स रॉयस फेंटम (Rolls-Royce Phantom)
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस लग्जरी कार में 6.8 लीटर का वी-12 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 453 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। 5 सीटर वाली ये कार 9.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है।