24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणवीर सिंह ने खरीदी 3.80 करोड़ रुपए की कार, जाने क्या है ऐसा खास

रफ्तार के मामले में भी इस कार कोई सानी नहीं है। 0 से 100 kmph की रफ़्तार पकड़ने में सिर्फ 4 .2 सेकंड का समय लेती है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

Updated: 7 Jul 2017, 3:56 PM IST

Aston Martin Rapide S

Aston Martin Rapide S

नई दिल्ली। बॉलीवुड के चौकलेटी और कूल अभिनेता रणवीर सिंह ने 6 जुलाई को अपना 32वां बर्थडे सेलीब्रेट किया था। अपने जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए रणवीर ने खुद को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है। इस कार का नाम है Aston Martin Rapide S। इसकी कीमत 3.8 करोड़ रूपए रखी गई है।

अब जब इस कार की कीमत इतनी अधिक है तो इसके फीचर्स भी इतने दमदार होंगे। इस कार को ब्रिटिश कार मेकर कंपनी ऐस्टन मार्टिन ने बनाया है। इसमें 6 लीटर वी 12 इंजन लगाया गया गया है, जो 6000 आरपीएम पर अधिकतम 552 बीएचपी का पावर व 630 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 8-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

Aston Martin Rapide S

रफ्तार के मामले में भी इस कार कोई सानी नहीं है। 0 से 100 kmph की रफ़्तार पकड़ने में सिर्फ 4 .2 सेकंड का समय लेती है। इसकी टॉप स्पीड 327 kmph है। अभिनेता रणवीर सिंह की ऐस्टन मार्टिन रैपिड एस 4 डोर परफॉरमेंस वाली शानदार कारों में से एक है। इसमें कस्टमर्स अपनी सुविधा व जरुरत के अनुसार रियर सीट एंटरटेन्मेंट सिस्टम, अलार्म अपग्रेड करवा सकते है।