14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनवरी 2019 से पहले खरीद लें BMW की कारें, नए साल में बढ़ जाएगी कीमतें

BMW इंडिया लग्जरी कार बाजार में सबसे आगे है, जो अपने आकाक्षापूर्ण प्रोडक्ट्स और ग्राहक केंद्रितता के बेजोड़ स्तरों के माध्यम

less than 1 minute read
Google source verification
bmw

जनवरी 2019 से पहले खरीद लें BMW की कारें, नए साल में बढ़ जाएगी कीमतें

नई दिल्ली : अगर आप BMW की कार खरीदना चाहते हैं तो अभी बेस्ट मौका है क्योंकि अगले साल यानि 2019 की जनवरी से कंपनी अपनी कारों की कीमत बढ़ाने वाली है। BMW इंडिया ने घोषणा की है कि वह अपने मॉडल रेंज की कीमतें जनवरी 2019 से 4 फीसद तक बढ़ा देगी। हालांकि, BMW इंडिया ने अभी तक अपने इस कदम के पीछे क्या कारण है इस बात का खुलासा नहीं किया है।

BMW ग्रुप इंडिया के चेयरमैन, विक्रम पावाह ने कहा, "BMW इंडिया लग्जरी कार बाजार में सबसे आगे है, जो अपने आकाक्षापूर्ण प्रोडक्ट्स और ग्राहक केंद्रितता के बेजोड़ स्तरों के माध्यम से 'शीयर ड्राइविंग खुशी' की पेशकश करता है। 1 जनवरी 2019 से BMW इंडिया अपनी कारों की कीमतों में 4 फीसद तक बढ़ोतरी कर देगी। BMW इंडिया अपने BMW इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज से अपने अग्रणी उत्पादों, बेस्ट-इन-क्लास सर्विस अनुभव और व्यापक वित्तीय समाधान और ऑफर के माध्यम से अपने ग्राहकों को बेहद आकर्षक मूल्य पेश करना जारी रखेगा।"

कीमतों में इजाफा केवल BMW और मिनी कारों तक ही सीमित है जो पूरे भारत में BMW के 44 डीलरशिप्स के माध्यम से बेची जाती हैं। BMW मोटोर्राड के बारे में कुछ भी उल्लेख नहीं किया गया।

BMW इंडिया रेंज में जो कारें इंडिया में बनती हैं उनमें BMW 3 सीरीज, BMW 3 सीरीज ग्रान टूरिज्मो, BMW 5 सीरीज, BMW 6 सीरीज ग्रान टूरिज्मो, BMW 7 सीरीज, BMW X1, BMW X3, BMW X5 और मिनी कंट्रीमैन है। इसके अलावा BMW X6 SUV, Z4 कन्विर्टिबल, M2 कॉम्पिटीशन, M3 सेडान, M4 कूपे, M5 सेडान, X5 M SUV, X6 M SUV और i8 की भी बिक्री करती है, जो कि देश में कंप्लीट्ली बिल्ट-अप यूनिट (CBU) रूट के जरिए बेची जाती है।