
महज 4.84 लाख में मिलती है ये सेडान कार, ABS से लेकर एयर बैग तक हर फीचर से है लोडेड
नई दिल्ली: आज मार्केट में हैचबैक कारें तेजी से बढ़ती जा रही हैं क्योंकि लोगों को ऐसा लगता है कि ये कारें सेडान और SUV कारों से काफी सस्ती होती हैं, और लोग कम कीमत होने की वजह से इन्हें खरीद लेते हैं। अगर आप भी कीमत की वजह से सेडान कार नहीं खरीद पा रहे हैं तो आज हम आपको ऐसी चार कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप सस्ती हैचबैक कारों के दाम में खरीद सकते हैं।
टाटा टिगोर
टाटा की टिगोर एक सबकॉम्पैक्ट सेडान कार है और इसे हाल ही में कंपनी ने लॉन्च किया है। आपको बता दें कि इस कार की कीमत महज 4.84 रुपये (एक्स शोरूम) है। इस कार में 1047 cc का इंजन दिया गया है जो 24 kmpl का माइलेज देता है। आप अगर ये कार खरीदते हैं तो आपको पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन का ऑप्शन मिल जाता है।
हुंडई एक्सेंट
हुंडई की एक्सेंट एक सेडान कार है और भारत में इसे खूब पसंद किया जाता है। एक्सेंट की कीमत 5.50 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। इस कार में 1186 cc का इंजन दिया गया है जो 25 kmpl का माइलेज देता है। इस कार को आप पेट्रेल और डीजल इंजन के ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।
मारुती डिजायर
मारुती की डिजायर एक लोकप्रिय भारतीय कार है जिसे खरीदने के लिए ग्राहकों में जबर्दरस्त क्रेज दिखाई देता है। इस कार को आप 5.60 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। डिजायर में 1197 cc का इंजन लगाया गया है जो 28 kmpl का माइलेज देता है।
होंडा अमेज
होंडा की अमेज का सेकंड जेनरेशन अवतार हाल ही में लॉन्च किया जा चुका है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं, आपको बता दें कि ये एक बेहद ही सस्ती सेडान कार है जिसे आप 5.81 लाख रुपये (एक्स शोरूम) में खरीद सकते हैं। इस कार में 1199 cc का इंजन दिया गया है जो 27 kmpl का माइलेज देता है।
Published on:
04 Sept 2018 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
