29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hyundai Venue Facelift : नए अवतार में आ रही है ये किफायती SUV, बड़े बदलाव के साथ दिखी पहली झलक

नई Venue Facelift के एक्सटीरियर को अपडेट किया गया है। इसे अब हुंडई की नई डिजाइन भाषा मिलती है, जिसे पहले ही Tucson और Creta मॉडल पर देखा जा चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhavana Chaudhary

•

Updated: 10 Feb 2022, 1:10 PM IST

new_venue-amp.jpg

Hyundai Venue

Hyundai Venue facelift: भारतीय कार बाजार में हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट एक किफायती SUV के रूप में जानी जाती है, देश के हर सेगमेंट में अपने वाहन को लॉन्च करने के बावजूद कई सालों में पहली बार Hyundai India को पछाड़ टाटा मोटर्स दिसंबर 2021 में सबसे ज्यादा वाहन सेल करने वाली कंपनी बन गई है। हालांकि जनवरी 2022 में हुंडई ने दूसरा स्थान हासिल किया लेकिन टाटा मोटर्स की तुलना में केवल कुछ हजार इकाइयों के साथ आगे रही। फिलहाल लगता है, कंपनी अब इस साल के लिए बड़ी तैयारी कर रही है, और इसी क्रम में 2022 Hyundai Venue Facelift की टेस्टिंग की तस्वीरें पहली बार सामने आई हैं।


3 साल बाद मिलेगा दूसरा अपडेट


बता दें, Hyundai India इस साल भारत में 4 नई व अपडेटेड लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसमें क्रेटा फेसलिफ्ट, कोना इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट, न्यू जेन टक्सन और वेन्यू फेसलिफ्ट शामिल हैं। वेन्यू को छोड़कर बाकी सभी ने विदेशी बाजार में डेब्यू किया है। वहीं 2022 Hyundai Venue फेसलिफ्ट के इस साल मिड तक लॉन्च होने की उम्मीद है। यानी लॉन्च के लगभग 3 साल में कंपनी इसे दूसरा अपडेट देने के लिए तैयार हैं।

IMAGE CREDIT: Express Drive

डिजाइन में मिलेंगे खास बदलाव

नई वेन्यू फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर को अपडेट किया गया है। इसे अब हुंडई की नई डिजाइन भाषा मिलती है, जिसे पहले ही टक्सन और क्रेटा 2022 मॉडल पर देखा जा चुका है। हेडलाइट डिजाइन को दोबारा से तैयार किया गया है, और इसमें नई फ्रंट ग्रिल, रियर टेल लाइट आदि भी नए तरीके से डिजाइन किए गए हैं।


फिलहाल कार के इंटीरियर की अभी तक कोई तस्वीर सामनें नहीं आई है, लेकिन इसे अपडेटेड डैशबोर्ड, नए टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस चार्जर, 4 पावर विंडो, 6 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, हाइट एडजस्टेबल के साथ फ्रंट सीट और बैकवर्ड और फॉरवर्ड फंक्शन के साथ बदलाव मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : नए अवतार में आ रही है Maruti की 7-सीटर कार, सड़कों पर पहली बार दौड़ती आई नजर


इंजन और कीमत पर अपडेट


नई वेन्यू के इंजन स्पेक्स में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। वर्तमान में Hyundai Venue तीन इंजन विकल्पों से लैस है, जिसमें 1.0 लीटर, 3 सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, आईएमटी और एक विकल्प के रूप में एक डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन शामिल है। वहीं इसका 1.2 लीटर, 4 सिलेंडर युक्त नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा जाता है।


Hyundai Venue का 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर युक्त टर्बो डीजल इंजन में 6 स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर विकल्प मिलता है। बताते चलें, कि 2022 वेन्यू की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की उम्मीद है।


ये भी पढ़ें : "हम जीप और ट्रेनों का भी कर देंगे चालान हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो बाइक पर तीन लोग फ्री में करेंगे सवारी" वोट के लालच में नेता जी दे गए तीखा बयान