सर्दी में कार में ब्लोअर हीटर चलाना बेहद आम है। लेकिन, खड़ी गाड़ी में ऐसा करना बेहद खतरनाक होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो कार में एसी या ब्लोअर का इस्तेमाल बेहद सावधानी से करना चाहिए। कार को स्टार्ट करने के तुरंत बाद ब्लोअर ना चलाएं। ऐसा करने से गाड़ी का माइलेज खराब हो जाता है। क्योंकि, तब इंजन ठंडा होता है और ब्लोअर ऑन करने में तेल की बर्बादी होती है। यही नहीं, तत्काल ब्लोअर चालू करना स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है।