14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार
6 लाख से भी कम में मिल रही हैं ये 5 ऑटोमैटिक कारें
Play video

6 लाख से भी कम में मिल रही हैं ये 5 ऑटोमैटिक कारें

आपका बजट 6 लाख रुपये से कम है तो आज हम आपको भारत में बिकने वाली पांच बेहतरीन कारों के बारे में बता रहे हैं।

Google source verification

आज के दौर में ऑटोमैटिक कारें लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आ रही हैं। अगर आप नई ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली कार खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 6 लाख रुपये से कम है तो आज हम आपको भारत में बिकने वाली पांच बेहतरीन कारों के बारे में बता रहे हैं जो कि माइलेज में सबसे आगे हैं और कीमत में बहुत ज्यादा कम हैं।

हुंडई सेंट्रो ( Hyundai Santro )
इंजन और पावर इंजन और पावर की बात की जाए तो नई हुंडई सेंट्रो में 1.1 लीटर का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 69 बीएचपी की पावर और 99 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेटट करेगा। माइलेज की बात की जाए तो ये कार 20.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत 5.46 लाख रुपये है।

टाटा टियागो ( Tata Tiago )
इंजन और पावर की बात की जाए तो टाटा टियागो में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 84 पीएस की पावर और 114 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो टाटा टियागो में ड्यूल एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत की बात की जाए तो इस टाटा टियागो कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 5.63 लाख रुपये है।

रेनॉल्ट क्विड ( renault kwid )
इंजन और पावर की बात की जाए तो रेनॉल्ट क्विड में 1-लीटर का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि67 बीएचपी की पावर और 91 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 24 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 4.63 लाख रुपये है।

मारुति सुजुकी सेलेरियो ( maruti suzuki celerio )
इंजन और पावर इंजन और पावर की बात की जाए तो मारुति सुजुकी सेलेरियो में 1 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 67 बीएचपी की पावर और 90 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार 23.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत 5.40 लाख रुपये है।

मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 ( Maruti Suzuki Alto K10 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 में 1 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 67 बीएचपी की पावर और 90 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 24.7 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 4.20 लाख रुपये है।