26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ 3 घंटे से भी कम समय में दिल्ली से मुंबई पहुंच जाएगी ये कार, रफ्तार जानकर उड़ जाएंगे होश

अमेरिका के टेक्सास की कार निर्माता कंपनी हेनेसी परफॉर्मेंस की हेनेसी वेनम जीटी स्पाइडर 427.4 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 18 Nov 2018, 3:12 PM IST

hennessey venom gt spyder

सिर्फ 3 घंटे से भी कम समय में दिल्ली से मुंबई पहुंच जाएगी ये कार, रफ्तार जानकर उड़ जाएंगे होश

दुनिया में जो भी इंसान कारों का दीवाना होगा तो उसे तेज रफ्तार वाली कारें भी जरूर पसंद आएंगी। आज हम कार लवर्स को एक ऐसी कार के बारे में बता रहे हैं, जिसकी स्पीड के बारे में जानने के बाद होश उड़ जाएंगे और सबसे बड़ी बात इस पर यकीन नहीं होगा, लेकिन ये बात बिल्कुल सच है। जी हां दुनिया में ऐसी कार मौजूद है जो कि सबसे तेज दौड़ती है और उसका नाम गिनीज बुक ऑप वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। इस कार को यूएसए की कार निर्माता कंपनी हेनेसी ने तैयार किया है और इस कार का नाम वेनम जीटी स्पाइडर है जो कि दुनिया की सबसे तेज स्पीड से दौड़ने वाली कार है।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 7.0 लीटर का ट्विन टर्बोचार्ज्ड वी 8 इंजन दिया गया है जो कि 1,451 बीएचपी की पावर और 1,745 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस का कुल वजन लगभग 1250 किलो है। दुनिया में इस कार की सिर्फ तीन यूनिट्स ही तैयार की गई हैं। ये कार 0 से 321 किमी प्रति घंटे की स्पीड सिर्फ 13 सेकंड से भी कम समय में पकड़ लेती है। वहीं ये कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड सिर्फ 2.4 सेकंड से भी कम समय में पकड़ लेती है। दुनिया की इस सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वाली कार को फोर्ड परफॉरमेंस रेसिंग स्कूल के डायरेक्टर ब्रिएन स्मिथ ने चलाया था। स्पीड के हिसाब से और भारत के हाइवे के हिसाब से ये कार दिल्ली से मुंबई तक सिर्फ 3 घंटे में पहुंच जाएगी।

अमेरिका के टेक्सास की कार निर्माता कंपनी हेनेसी परफॉर्मेंस ने इस कार को अपनी 25वीं सालगिरह पर पेश किया था। ये पहली ऐसी कार बनी है, जिसने स्पीड के मामले में बुगाटी वेरॉन सुपर स्पोर्ट विटेसी कार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसकी स्पीड का रिकॉर्ड 408.8 किमी प्रति घंटा था। इस कार की अधिकतम रफ्तार 427.4 किमी प्रतिघंटा है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है।