सेकंड जेनरेशन ब्रियो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
इंडोनेशियन में लॉन्च की गयी ब्रियो में 1.2 लीटर आई-वीटेक पेट्रोल इंजन लगा है, जो 90 पीएस की पावर और 110 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस कार में मैनुअल के अलावा सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा। अगर बात कारण लुक्स की तो इस कार का सामने वाला हिस्सा Honda अमेज से इंस्पायर है और अंदर से ये कार काफी स्पेशियस भी है, ऐसे में ग्राहकों को इस कार में लुक्स के साथ स्पेस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिलेगा। अभी यह कार भारत में लॉन्च नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि 2019 तक इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया जाएगा।