
सर्दियों में ऐसे रखें कार के शीशे का ख्याल, कोहरे और बारिश में सेफ रहेंगे आप
किसी भी कार में लगने वाला शीशे कार के अंदर बैठे लोगों को हवा, धूल और पानी से बचाते हैं और इनका कार में बहुत अहम योगदान होता है। कार में लगने वाले शीशों को विंडस्क्रीन कहते हैं और फ्रंट में लगने वाले शीश को फ्रंट विंडशील्ड और पीछे लगने वाले शीशे को रियर विंडशील्ड कहते हैं। तेज हवा यानी विंड को रोकने की वजह से इनका नाम विंडशील्ड रखा हुआ है।
कोहरे में ऐसे चलाएं कार
जब ज्यादा कोहरा या बारिश हो तो विंडशील्ड पर धुंध जमा हो जाती है तो ऐसे में एसी चालू करके उसे डिफॉगर मोड पर ले आएं। थोड़ी ही देर में शीशे पर लगी हुई नमी हट जाएगी। कोहरे के समय में हेडलाइट को लो बीम पर चलाना चाहिए इससे रास्ता साफ दिख जाता है। कई बार लोग हजार्ड लाइट्स चालू कर लेते हैं जो कि पीछे चल रही कार को डिस्ट्रैक्ट करती है।
वक्त के साथ-साथ जैसे-जैसे कार के अन्य फीचर्स बदले हैं उसी प्रकार विंडशील्ड भी बहुत हद तक बदल चुका है। विंडशील्ड दो प्रकार के के होते हैं पहला लैमिनेटेड विंडशील्ड और टेम्पर्ड विंडशील्ड होता है। इसके साथ ही विंडशील्ड अंदर बैठे लोगों को उड़ने वाले कीड़े-मकोड़ो और कंकड़ों से भी बचाती है।
लैमिनेटेड विंडशील्ड
इस विंडशील्ड को शीशे के 2 टुकड़ों को चिपका कर बनाया जाता है, जिनके बीच प्लास्टिक की परत होती है। टक्कर होने पर ये टूटकर बिखरता नहीं है और सुरक्षा के लिहाज से भी बहुत ज्यादा अच्छा होता है।
टेम्पर्ड विंडशील्ड
ये विंडशील्ड साधारण शीशे से बनती है और टक्कर होने पर छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट जाती है।
सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार, सभी कारों में फ्रंट विंडशील्ड लैमिनेटेड ग्लास की होनी चाहिए और साइड विंडो तथा रियर विंडशील्ड टेम्पर्ड हो सकती है। लैमिनेटेड विंडशील्ड अल्ट्रावॉयलट किरणों से बचाती है। इन दोनों में अंतर ये है कि थोड़ा बहुत नुकसान होने पर लैमिनेटेड विंडशील्ड को ठीक किया जा सकता है वहीं टैम्पर्ड विंडशील्ड को ठीक नहीं किया जा सकता है।
अगर आप चाहते हैं कि सुरक्षित तरह से ड्राइविंग करें तो विंडशील्ड को हमेशा साफ रखें, जिसके लिए विंडशील्ड को पानी से धोना चाहिए। इसको साफ करने के लिए क्लीनिंग शैंपू को ही इस्तेमाल करें और कपड़े धोने वाले डिटर्जेन्ट को इस्तेमाल न करें। विंडशील्ड को साफ और मुलायम कपड़े से साफ करना चाहिए वरना इन पर खरोंच आ जाती है। धोने के बाद विंडशील्ड को अखबार से भी साफ किया जा सकता है। हर साल वाइपर को बदलवाएं, क्योंकि ये खराब होने पर शीशे को खराब कर देते हैं और उसके बाद पूरी विंडशील्ड को ही बदलवाना पड़ता है। जब भी नई विंडशील्ड लगवाएं तो किसी सड़क किनारे मौजूद मैकेनिक से न बदलवाएं बल्कि किसी ठीक-ठाक शोरूम पर जाकर ही करवाएं।
Published on:
19 Nov 2018 10:54 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
