नई दिल्ली: कार हो या बाइक हमारे देश में गाड़ियों को स्टेटस सिंबल माना जाता है और इन्हें खरीदते समय सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल है माइलेज। कार माइलेज कई बार कार की च्वायस को बदल देता है। फिर भी ऐसा देखा जाता है कि कार खरीदने के बाद सभी लोग माइलेज के कम होने से परेशान रहते हैं। गाड़ियों की इस रफ्तार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों की वजह से कहीं ना कहीं ब्रेक लगाना ही पड़ता है। अगर हम कहें कि कई बार कार का कम माइलेज ड्राइविंग के दौरान की जाने वाली आपकी गलतियों का परिणाम है, तो? इसीलिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप अपनी कार की माइलेज बढ़ा सकते हैं।