7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tata Motors की कारें खरीदने का शानदार मौका, कंपनी दे रही है धांसू डिस्काउंट

मारुति की राह पर टाटा मोटर्स, हम ये बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने अपनी कारों पर ऑफर्स की बरसात कर दी है। अभी कुछ दिन पहले मारुति ने भी ऐसी ही घोषणा की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 7 Aug 2019, 3:33 PM IST

tata motors

नई दिल्ली : ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री अपने खराब दौर से गुजर रही है । लगातार नई लॉन्च होती कारों के बावजूद कारों की बिक्री बढ़ने का नाम नहीं ले रही, बल्कि अगर कहा जाए कि ये दिन ब दिन घटती जा रही है तो गलत नहीं होगा। बिक्री बढ़ाने के लिए सभी वाहन निर्माता कंपनियां कारों पर तरह तरह के ऑफर्स दे रही है। मारुति के बाद अब टाटा मोटर्स ने अपनी पाप्युलर कारों पर डिस्काउंट दे रही है।

तो अगर आप भी टाटा की कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह बेस्ट टाइम है कार शॉपिंग का चलिए आपको बताते हैं कि किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

हेक्सा से लेकर जेस्ट तक पर मिल रहा है डिस्काउंट-

टाटा मोटर्स हेक्सा एसयूवी पर आपको 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।वहीं टाटा सफारी पर आपको 55 हजार का फायदा मिल सकता है । दरअसल इस कार पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 30 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। वहीं, कंपनी की दो अन्य कारों बोल्ट और जेस्ट पर 65 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।

इन कारों पर एक्सचेंज बोनस के साथ 3 साल की गारंटी-

टाटा नेक्सॉन, टियागो और टिगोर पर भी शानदार ऑफर्स हैं । इन कारों पर 3-3-3 स्कीम चल रही है। इसके तहत आपको 3 साल/75,000 किलोमीटर वॉरंटी, 3 साल रोड साइड असिस्टेंस और 3/40,000 किलोमीटर ऐनुअल शेड्यूल मेनटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। इसके अलावा इन कारों पर कंपनी 10-20 हजार तक का ऐंक्सचेंज बोनस भी दे रही है, और 3 ग्राम के सोने के सिक्के भी दे रही है।

रेफर करने पर मिलेगा फायदा- अगर आपके पास टाटा की कार और कोई आपकी सलाह पर टाटा की कार खरीदेगा तो भी कंपनी आपको 2000 का वाउचर देगी। इसके अलावा कंपनी कॉरपोरेट डिस्काउंट भी दे रही है, जिसके तहत 2 हजार से 4,500 रुपये तक की छूट मिलेगी।