4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hyundai Elite i20 अब टचस्क्रीन म्यूजिक सिस्टम के साथ!

सांटा फी के बाद हुंडई की यह दूसरी ऎसी कार है जिसमें रेडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा रहा है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 13 Jun 2015, 4:10 PM IST

Hyundai Elite i20

Hyundai Elite i20

नई दिल्ली। हुंडई सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार हुंडई एलिट
आई20
अब और ज्यादा फीचर्स वाली होने जा रही है। कंपनी ने ऎलान किया है कि अगले
महीने से वह इस कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट म्यूजिक सिस्टम दे रही है। इसी के
साथ ही यह हुंडई कार सेगमेंट में शानदार फीचर्स वाली भी हो जाएगी।

हुंडई की
दूसरी कार

रेडियो के लिए टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आने वाली एलिट
आई20 कंपनी की दूसरी कार है। इससे पहले हुंडई सांटा फी एसयूवी में ही यह फीचर
उपलब्ध है। इसके अलावा इसमें ब्लूटुथ अनेबल्ड ऑडियो सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड
ऑडियो कंट्रोल्स तथा पुश-स्टार्ट जैसे फीचर्स पहले से ही दिए जा रहे हैं।

नई
होंडा जैज को देगी टक्कर

गौरतलब है कि होंडा अपनी प्रीमियम हैचबैक कार जैज का
नया अवतार जुलाई में लॉन्च करने जा रही है। यह कार टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के
साथ आ रही है। इसी को चुनौति पेश करने के लिए Hyundai Elite i20 में भी यह फीचर दिया
जा रहा है।

कितनी होगी कीमत
माना जा रहा है कि टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
सिस्टम तथा नेविगेशन आने के बाद हुंडई एलिट आई20 की कीमत वर्तमान कीमत से 5000 रूपए
से 7000 रूपए तक ज्यादा होगी।