7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hyundai का कस्टमर्स को तोहफा, Santro पर मिलेगा 31000 का डिस्काउंट

सैंट्रो कार पर मिल रही है छूट हुंडई का शानदार ऑफर पिछले साल रीलॉन्च हुई कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 9 May 2019, 11:30 AM IST

hyundai

Hyundai का कस्टमर्स को तोहफा, Santro पर मिलेगा 31000 का डिस्काउंट

नई दिल्ली:Hyundai Santro काफी पॉपुलर कार है। रीलॉन्च होने के बाद भी इस कार को लोग हाथों-हाथ ले रहे हैं। Santro पहले ही 50000 यूनिट्स का आंकड़ा पूरा कर चुकी हैं। लेकिन अप्रैल महीने में इस कार की बिक्री में गिरावट आई है। आंकड़ों की माने तो इस साल मार्च में जहां सेंट्रो की 8,280 यूनिट्स बिकी थी वही अप्रैल के महीने में करीब 6,906 यूनिट्स ही बिकीं। जिसके चलते कंपनी अब अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है। हुंडई इस महीने santro पर 31000 का डिस्काउंट दे रही है।

HERO का शानदार ऑफर, मात्र 2000 रूपए में 5 साल की वारंटी के साथ घर ले जाएं कोई भी बाइक

ये है पूरा ऑफर- कंपनी इस महीने santro कार पर 31 हजार तक का डिस्काउंट ( discount ) दे रही है। इस कार को खरीदने पर 11000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। ध्यान देने लायक बात ये है कि यह डिस्काउंट सिर्फ इसी महीने तक मिलेगा।

फीचर्स- फीचर्स के मामले में santro महंगी लग्जरी कारों की बराबरी करती है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Apple car Play और Android Auto जैसे फीचर्स के साथ मिलता हैं। सेफ्टी के लिए इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ड्युअल एयरबैग्स और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

गर्मी में होगा कश्मीर की ठंड का अहसास, बस कार में लगाए 350 रुपए की ये डिवाइस

इंजन- इंजन की बात करें तो SANTRO में 1.1-लीटर का 4-सिलिंडर, पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो 68 bhp का मैक्सिमम पावर और 99 Nm का पीक टॉर्क देता करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। Magna और Sportz वेरियंट में 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा। सीएनजी वेरियंट में सिर्फ मैन्युअल गियरबॉक्स है।

6 एयरबैग्स के साथ लॉन्च हुई मेड इन इंडिया ‘Range Rover’, 7.1 सेकंड्स में चलेगी 100 किमी

माइलेज- नई सैंट्रो के पेट्रोल वेरियंट का माइलेज 20.3 किलोमीटर प्रति लीटर है। जबकि, सीएनजी वेरियंट में 30.5 किलोमीटर प्रति किलोग्राम माइलेज का दावा किया गया है।