यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि जैसे फोन में आप एक से ज्यादा अंगुलियां फिंगर प्रिंट के तौर पर सेव कर सकते हैं ठीक उसी तरह एक से ज्यादा यूजर्स भी कार का इस्तेमाल करने के लिए खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। जैसे ही यूजर कार को अनलॉक करेगा, फिंगरप्रिंट स्कैनर डेटा को कार में भेजेंगे। कार यूजर को पहचान कर गाड़ी की सेटिंग के अलावा कार की सीट पोजिशन और रियर व्यू मिरर को यूजर के हिसाब से सेट कर देगी। इसके अलावा कंपनी कार के स्टीयरिंग व्हील पर टेंपरेचर और ह्यूमिडिटी सेटिंग देने पर भी विचार कर रही है। नई सेंटा फे में कई हाईटेक फीचर्स भी दिए हैं इसमें वाइस रिकॉगनाइजेशन और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स भी है।