माइलेज
कार खरीदने से पहले उसके माइलेज के बारे में पूरी जानकारी ले लीजिए, क्योंकि अगर आप कोई पुरानी कार खरीद रहे हैं तो आपको पहले ही तय करना है कि डीजल, पेट्रोल या सीएनजी वाली कार चाहिए। कार का माइलेज कितना है और उसका नया मॉडल कितना माइलेज देता है। अगर दोनों के बीच ज्यादा अंतर है तो उस कार को नहीं खरीदिए, क्योंकि बाद में आप ईंधन भरवा-भरवा कर परेशान ही हो जाएंगे।