
जापान की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा (Toyota) ने अपनी बेहतरीन कार कोरोला (Corolla) का नया हैचबैक वेरिएंट जापान में लॉन्च किया है। भारत में कोरोला फिलहाल सेडान वेरिएंट में ही आती है, जिसे कोरोला अल्टिस के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं कैसी है ये कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स। टोयोटा कोरोला का हैचबैक वेरिएंट भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं इसके बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। टोयोटाल कोरोला 1996 में पहली बार लॉन्च की गई थी और अब तक इस कार की 46 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं। ये एक ऐसी कार है, जिसे पूरी दुनिया में सभी उर्म के लोगों ने पसंद किया है।

टोयोटा कोरोला स्पोर्ट में 1.2 लीटर और 1.8 लीटर टर्बो इंजन दिए गए हैं।

इस कार इंजन 10 स्टेप सीवीटी और मैनुअल गियरबॉक्स आॅप्शन के साथ आएगा।

इस कार में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम और केबिन में नई स्पोर्ट की सीट्स दी गई हैं।

नई टोयोटा कोरोला हैचबैक युवाओं को खास पसंद आएगी।

अगर कीमत की बात की जाए तो टोयोटा हैचबैक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 13 से 16 लाख रुपये है।