नई सैंट्रो के इंटीरियर में दो अलग-अलग कलर ऑप्शन मिलते हैं। एक में ब्लैक कलर के साथ गोल्डन हाइलाइट्स दी गई हैं, जो सेंटर कंसोल, एसी डायरेक्शन कंट्रोलर और गियर लीवर के आसपास देखने को मिलती हैं। दूसरा इंटीरियर कलर ऑप्शन कार के डायना ग्रीन वेरियंट में मिलता है। इसमें सेंटर कंसोल, एसी फैन नॉब, बटन और गियर लीवर के किनारे ग्रीन हाइलाइट्स दी गई हैं। इस वेरियंट में सीट बेल्ट भी ग्रीन कलर की है।