ट्रू वैल्यू पर ग्राहकों को उस तरह की पुरानी कार बेची जाती हैं, जोकि अच्छी कंडीशन में होती हैं। एक तरह से यहां से अगर आप पुरानी कार खरीदते हैं तो आपको बिल्कुल नई कार जैसी सुविधाएं मिलती हैं। जी हां जैसे सेकंड हैंड कार खरीदने पर 3 साल तक फ्री सर्विस और 3 साल की वारंटी भी मिलती है। अगर आप यहां से सेकंड हैंड कार खरीदते हैं तो आपको लंबे समय तक किसी भी तरह की दिक्कत और परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी के साथ ट्रू वैल्यू (True Value) की आनलाइन साइट है। साइट पर जाकर आप नजदीकी शोरूम पर कार की कीमत देख सकते हैं। साइट पर कार की असली तस्वीरें मिलेंगी ताकि कार कैसी ये पता चल सके और मॉडल, फ्यूल वर्जन, कितने किमी चली ये सभी जानकारी होती हैं।