10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत के इस किसान ने खरीदी 1.3 करोड़ की Jaguar कार और फिर बांटी सोने की मिठाई

देश के इस किसान ने जगुआर खरीद कर ये दिखा दिया कि किसानों को भी लग्जरी कारों का शौक होता है, यहां जानें क्या है पूरा मामला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 19 Sep 2018, 1:13 PM IST

Jaguar xj

भारत के इस किसान ने खरीदी 1.3 करोड़ की Jaguar कार और फिर बांटी सोने की मिठाई

देश के किसान भी लग्जरी कारों के शौकीन हैं, इस बात को महाराष्ट्र के पुणे में एक किसान ने सच कर दिखाया है। वैसे तो भारत में बहुत से लोग रोजाना लग्जरी कार खरीदते हैं, लेकिन अगर कोई किसान लग्जरी कार खरीद रहा है तो ये बहुत बड़ी बात है। आइए जानते हैं कैसी है ये कार और कैसे हैं इसके फीचर्स।

पुणे के गांव में रहने वाले सुरेश पोकले किसान ने जगुआर एक्सजे ( jaguar xj ) खरीदी और उसके बाद जो काम किया उसे देखकर पूरे देश हैरान हो रहा है। जी हां सुरेश कार खरीदने के बाद खुशी में सोने की मिठाई बांटी। हालांकि ये मिठाई पूरे सोने की नहीं थी बल्कि इस पर सोने का वर्क हुआ था। ये मिठाई 7 हजार रुपये प्रति किलो है और कुल 21 हजार रुपये की मिठाई बांटी गई।

जगुआर एक्सजे ( Jaguar XJ )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 2993 सीसी का 6 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 301 बीएचपी की पावर और 689 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 14.47 किमी का माइलेज देती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो कार 250 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। ये कार मात्र 6.2 सेकंड में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, टच स्क्रीन, पावर विंडो, डिजिटल लॉक, इलेक्ट्रिक एडजेस्टेबल सीट, ड्राइविंग एक्सपीरियंस कंट्रोल इको, ड्यूल टोन कंट्रोल, म्यूजिक सिस्टम और एलॉय व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ईबीडी, सेंट्रल लॉकिंग, पार्किंग सेंसर, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, एंटी थेफ्ट अलार्म, पावर डोर लॉक ब्रेक असिस्ट और एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 5 सीट वाली ये कार 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होकर आती है।

भारत में जगुआर एक्सजे का मुकाबला बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास और ऑडी ए8 से होता है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.3 करोड़ रुपये है।