3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी सबसे सेफ कार के 2 नए वेरिएंट पेश करेगी जीप, जानें क्या होगा खास

जीप नाईट इगल को भी लिमिटेड ट्रीम प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इस एसयूवी में कंपनी ने बस कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किये है

2 min read
Google source verification
jeep compass

अपनी सबसे सेफ कार के 2 नए वेरिएंट पेश करेगी जीप, जानें क्या होगा खास

नई दिल्ली: भारतीय बाजार में जीप अपनी बेहतरीन एसयूवी कंपास के दो और नये वैरिएंट पेश करने की योजना बना रही है। हाल ही में कंपनी ने अगले 6 महीने में जीप कंपास के दो नये और वैरिएंट को भी पोर्टफोलियो में शामिल करने की बात कही है।

हाल के दिनों में जीप की लोकप्रियता भारतीय बाजार में तेजी से बढ़ी है।फिलहाल आपको बताते हैं इन दो नये वैरिएंट के बारे में -

जिन दो नये वैरिएंट को पेश करेगी उसमें नाइट इगल और ट्रेलहॉक शामिल हैं। जीप कंपास ट्रेलहॉक देखने में बेहद ही शानदार है डिजाइन और लुक के मामले में ये अपने वैरिएंट में सबसे बेहतर है। आपको बता दें कि, कुछ डीलरशिप में जीप कंपास ट्रेलहॉक के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। ये एसयूवी टॉप लिमिटेड ट्रीम पर बेस्ड है और कंपनी ने इसमें नया 'रॉक' मोड दिया है जो कि आॅफरोडिंग के मामले में इस एसयूवी को बेहतर बनाता है।

एक-दूसरे से बेहद अलग हैं Pulsar की ये बाइक्स, एपनी जरूरत और स्टाइल के हिसाब से चुनें

वहीं जीप नाईट इगल को भी लिमिटेड ट्रीम प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इस एसयूवी में कंपनी ने बस कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किये है जिसमें 18 इंच का एलॉय व्हील शामिल है।

जीप कंपास को कंपनी पेट्रोल और डीजल दोनों ही वैरिएंट में पेश कर रही है। कंपनी ने इस एसयूवी में 2.0 लीटर की क्षमता का मल्टीजेट डीजल इंजन का प्रयोग किया है। जो कि एसयूवी को 170 बीएचपी की पॉवर और 350 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का भी प्रयोग किया है। वहीं इसके पेट्रोल वैरिएंट में कंपनी ने 1.4 लीटर की क्षमता का मल्टीएयर टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया है जो कि एसयूवी को 160 बीएचपी की पॉवर और 250 एनएम का टॉर्क प्रदान करती है। पेट्रोल वैरिएंट में कंपनी ने 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7-स्पीड आॅटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का भी प्रयोग किया है।

Story Loader