Mercedes-Maybach S680 भारत में सबसे महंगी Maybach है, और इसकी कीमत 3.20 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है, जो देश में आयात (As an Import) करके सेल की जाती है। बता दें, इस सेडान को मार्च 2022 में Mercedes-Maybach S580 के साथ लॉन्च किया गया था, जिसे अब भारत में असेंबल किया गया है, Maybach S580 की कीमत 2.50 करोड़ रुपये है, और हाल ही में एक्ट्रेस कंगना को ऑल-ब्लैक कलर में अपनी बिल्कुल नई Mercedes-Maybach 680 की डिलीवरी लेते हुए देखा गया है। हालांकि, इनकी यह पहली मर्सिडीज-बेंज नहीं है, क्योंकि उन्होंने 2019 में मर्सिडीज-बेंज जीएलई एसयूवी खरीदी है।