4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल पंप पर इन 5 बातों का रखें खास ध्यान, कार-बाइक का माइलेज हो जाएगा डबल

आज हम आपको उन बातों के बारे में बता रहे हैं जो आपको पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल भरवाते वक्त ध्यान में रखनी चाहिएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 8 Oct 2018, 1:12 PM IST

petrol pump

पेट्रोल पंप पर इन 5 बातों का रखें खास ध्यान, कार-बाइक का माइलेज हो जाएगा डबल

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बहुत तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं और इसी बीच अगर पेट्रोल पंप वाले टांका मार लेते हैं तो ग्राहकों को खून फुख जाता है। दिन प्रति-दिन बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमत से आम आदमी को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। आज हम आपको उन बातों के बारे में बता रहे हैं जो आपको पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते वक्त ध्यान देनी चाहिएं। अगर आप भी इन बातों को ध्यान में रखेंगे तो कभी भी आपका नुकसान नहीं होगा।

हमेशा हाफ टैंक होते ही पेट्रोल डलवाना चाहिए...
इससे क्या होता है कि पेट्रोल टैंक में ज्यादा हवा नहीं एकत्रित हो पाती है। इस बात के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं कि खाली टैंक में पेट्रोल भरवाने से नुकसान होता है, क्योंकि हवा की वजह से पेट्रोल की मात्रा कम हो जाती है।।

मीटर अगर रुक-रुक कर चले तो दिक्कत है...
अगर पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते वक्त मीटर बार-बार रुक रहा है तो समझ लीजिए कि कोई न कोई दिक्कत तो है। इसलिए इस तरह के पेट्रोल पंप से तेल भरवाने की जगह किसी और पेट्रोल पंप का चुनाव कीजिए।

चैक कीजिए कि मीटर 0 से ही स्टार्ट हो रहा है...
हमेशा ये देख लीजिए कि पेट्रोल पंप मीटर पर जीरो दिख रहा है क्या ? क्योंकि कई बार क्या होता है कि पेट्रोल भरवाते वक्त पेट्रोल पंप पर मौजूद सेल्समैन ग्राहकों को बातों में लगाकर टांका मार देते हैं।

पेट्रोल पंप का मीटर तेजी से भागने लगे...
पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते वक्त अगर उसका मीटर तेजी से चलने लगे तो जरूर कुछ न कुछ गड़बड़ है। मीटर में ये देखिए कि रीडिंग 3 से स्टार्ट हो अगर इससे ज्यादा से होती है तो जरूर कुछ न कुछ गड़बड़ है और आपके साथ धोखा हो रहा है।

कार वालों को अधिक ध्यान देने की जरूरत है...
अक्सर कार वाले ज्यादातर पेट्रोल में गड़बड़ी के शिकार हो जाते हैं। कार वाले अक्सर नीचे उतरने के आलस की वजह से नुकसान उठा जाते हैं। हमेशा तेल भरवाते वक्त कार से नीचे उतरकर पेट्रोल पंप सेल्सकर्मी के पास जाकर खड़े हो जाएं और उसके कार्यों पर पूरी तरह निगरानी रखें।