तेज़ी से बदल रही टेक्नोलॉजी का असर हर सेक्टर में पड़ रहा है। ऑटोमोबाइल सेक्टर भी इससे अछूता नहीं रहा है। आजकल ऑटोमोबाइल सेक्टर में टेक्नोलॉजी का काफी इस्तेमाल होता है। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का ही नतीजा है कि आजकल मार्केट में आने वाली गाड़ियों और मोटरसाइकिल्स में शानदार और लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं। मोटरसाइकिल्स से ज़्यादा लेटेस्ट फीचर्स गाड़ियों में मिलते हैं। आजकल कार में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। ये फीचर्स यूथ में काफी पॉपुलर होते हैं कर इनके कई फायदे भी होते हैं।