30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahindra Scorpio के लेटेस्ट मॉडल पर मिल रहा 70000 रुपए का डिस्काउंट, जानें पूरा ऑफर

Mahindra की गाड़ियों पर भारी छूट एंट्री लेवल कार से लेकर SUV तक पर मिल रहा डिस्काउंट  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 7 Jun 2019, 3:28 PM IST

SCORPIO

Mahindra Scorpio के लेटेस्ट मॉडल पर मिल रहा 70000 रुपए का डिस्काउंट, जानें पूरा ऑफर

नई दिल्ली: मई 2019 में कार सेल्स की बिक्री बुरी तरह से घटी लेकिन mahindra and mahindra अकेली ऐसी कंपनी रही जिसकी सेल में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। मई 2018 में कंपनी ने 19,378 यूनिट्स सेल की थीं जबकि इस साल कंपनी ने 19,541 यूनिट्स सेल की। सेल्स के मामले में महिंद्रा ने टोयोटा , होंडा, टाटा और फोर्ड को पछाड़ दिया। यही वजह है कि अपनी स्पीड को बनाए रखने के लिए कंपनी अपनी कई गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट दे रही है।

नई लॉन्च हुई Glanza इन कारणों से है Baleno से अलग, पढ़ें दोनों कारों का डीटेल कंपैरिजन

इन मॉडल्स पर मिल रहा है डिस्काउंट-

Mahindra KUV 100 से लेकर Scorpio तक पर मिल रहा डिस्काउंट-

जहां एक ओर कंपनी एंट्री लेवल KUV 100 के 1.2 लीटर डीजल इंजन वेरियंट पर 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 5,000 रुपये की एक्ससरीज और 29,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। वहीं प्री-फेसलिफ्टेड TUV300 पर 58,000 रुपये का तो Bolero Power Plus पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। लेकिन सबसे बड़ा डिस्काउंट Mahindra Scorpio पर मिल रहा है। महिंद्रा स्कॉर्पियो पर 70000 रुपये तक का तगड़ा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ये ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है।

16 जून से महंगा होगा गाड़ियों का इंश्योरेंस, जानें कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ

एडीशनल डिस्काउंट-

आपको मालूम हो कि महिन्द्रा अपनी कारों पर एडिशनल कॉर्पोरेट डिस्काउंट्स भी दे रहा है। KUV 100 और Bolero Power Plus पर 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं TUV 300 पर 4,500 रुपये, XUV 500 पर 7,000 रुपये तक का कार्पोरेट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।