Mahindra TUV300 से लेकर Scorpio पर मिल रहा 83,000 रुपये का बंपर डिस्काउंट
नई दिल्ली: मार्केट में जहां एक तरफ महंगी कारों की लॉन्चिंग चल रही है वहीं दूसरी ओर भारत की पॉपुलर ऑटोमोबाइल कंपनी mahindra and mahindra की कारों पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। दरअसल ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी का दौर चल रहा है ऐसे में अब सस्ती कारें बेचने की होड़ में महिंद्रा भी शामिल हो गई है तो ऐसे में अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो जान लीजिए कि महिंद्रा की किन कारों पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
यह कंपनी सबसे पॉप्युलर कारों में से एक है। कंपनी इस कार पर कुल 75,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है इसमें कैश और एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है।
महिंद्रा मराजो
कार पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी इस कार के M6 और M8 वेरियंट पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है जबकि M2 और M4 वेरियंट पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Mahindra TUV300
इस कार पर कुल 83,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 63,000 रुपये का कैश बोनस और 20,000 रुपये का कैश बोनस दिया जा रहा है।
इस कार की खरीद पर आप 77,000 रुपये तक डिस्काउंट पा सकते हैं। कंपनी इस कार के K2 और K4 वेरियंट पर 20,000 और 26,000 का डिस्काउंट वहीं K6 और K8 पर 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट ऑफर कर रही है।